चिरमिरी| कर्नाटक जीत पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने हल्दीबाड़ी यातायात चाैक से विजय रैली निकाली। रैली यातायात चौक से भैंसा दफाई होते मोहन काॅलोनी शहीद चाैक पहंुची। बैंड बजाकर, पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मनाई। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है, भाजपा के नेताओं ने कांग्रेसी विधायकों को खरीदने की योजना चलाई जिसमें वह सफल नहीं हो सकी। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अब लोगों को समझ में आ गया है कि भाजपा सरकार केवल उघोगपतियांे की सरकार है। जिसमें आम आदमी के हक को मार कर सरकार गरीब तबके के लोग, किसानों और मजदूरों को महंगाई और विभिन्न टैक्स लगाकर उन्हें छल रही है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भी बदलाव आएगा। चिरमिरी मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं और संगठन के बल हम जीत सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान चिरमिरी महापौर के.डोमरु रेड्डी भी विजय यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई की। इस दौरान ओपी प्रीतम, अब्दुल, सुरेश अग्रवाल, रज्जाक खान, रजत दत्ता, बलदेव दास, मोतीलाल दास, चुड़ामन दास, विनय रंजन, शिवांश जैन, हैप्पी बधावन, वरूण शर्मा, संदीप सोनवानी, दीपक साहू, अभिषेक समेत अन्य उपस्थित रहे।