पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तत्काल टिकट में यात्रियों को परेशानी रेल मंत्री व डीआरएम को दी जानकारी

तत्काल टिकट में यात्रियों को परेशानी रेल मंत्री व डीआरएम को दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| एनएसयुआई के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल पटेल ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट दलालों से आम यात्रियों को हो रही परेशानी के संबंध में डीआरएम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने डीआरएम बिलासपुर सहित रेलवे मंत्रालय, रेल मंत्री, स्थानीय विधायक, महापौर को भी ट्वीट किया है। साथ ही इसकी शिकायत स्थानीय रेल प्रबंधन को भी की है। राहुल पटेल ने कहा कि चिरमिरी रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट दलालों की सक्रियता से आम यात्री परेशान होते हैं। टिकट दलाल गुंडागर्दी करके आम लोगों को परेशान करते हैं। ट्वीट पर डीआरएम बिलासपुर नेे जवाब दिया है कि संबंधित मामले को अधिसूचित किया गया हैै। चिरमिरी महापौर ने भी डीआरएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। डीआरएम बिलासपुर ने आरपीएफ एसईसीआर 1 को उपरोक्त मामले में निर्देशित किया है।

खबरें और भी हैं...