चिरमिरी| भारत स्काउट गाईड के छात्रों ने गोदरीपारा गुरुद्वारे के के सामने ठंडे पानी और शरबत का वितरण किया। नगरवासियों सहित ग्रामीण व्यापारियों को शरबत पिलाया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त शैलेंद्र मिश्रा के तत्वावधान में प्रत्येक ग्रामीण और शहरी साप्ताहिक बाजारों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्काउट गाईड के छात्रों द्वारा शरबत वितरण किया जाता है। मिश्रा पिछले दो वर्ष से यह आयोजन कर रहें है। बाजार में खरीदारी करने पहंुचे लोगों में स्काउट गाईड के छात्रों का इंतजार बना रहता है। भीषण गर्मी के दिनों में छात्र ग्रामीण व्यापारियों सहित नगरवासियों को शरबत वितरण कर उन्हें राहत पहंुचाते है। लगोदरीपारा में इस दौरान सीपी दुबे, बलविंदर सिंह, मंजीत सिंह, अभय चर्तुवेदी, नागेश्वर साहू, शांतनु कुर्रे, राजेश महाराज, पतिराज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, मो.सेफ, शुभम साहू, संजीव दिनकर, सुमित, शनि, कर्ण, सपना सिंह, द्विव्या सिंह, अंजनी साहू, लतीफा गौड़, दिपती दास, मुस्कान, सिमरन, वर्षा, सविता ने मिल-जुलकर लोगों को शरबत पिलाया।