पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. आरएस झा ने चिरमिरी कॉलरी की सुविधाओं का जायजा लिया

डॉ. आरएस झा ने चिरमिरी कॉलरी की सुविधाओं का जायजा लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डॉ. आरएस झा को एक दिवसीय दौरे पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने वेस्ट चिरमिरी कॉलरी डिस्पेंसरी चिरमिरी एरिया का क्षेत्रीय महाप्रबंधक चिरमिरी के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां वेस्ट चिरमिरी कॉलरी के सीएमओ द्वारा डिस्पेंसरी में चलने वाली गतिविधियों के संबंध में श्री झा को अवगत कराया गया। चिकित्सा प्रणाली में आवश्यक सुधार के बारे में निदेशक कार्मिक श्री झा ने निर्देश दिए साथ ही श्रमिकों के स्वाथ्य के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को कायम रखने का आव्हान किया। इसके बाद वे सेन्ट्रल हास्पिटल, मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर वहां के नवीनीकरण की कार्यवाही का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया एवं यथाआवश्यक निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...