पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काली मंदिर में पूजा कर मनाया बांगला नववर्ष

काली मंदिर में पूजा कर मनाया बांगला नववर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खड़गवां| रविवार 15 अप्रैल को अलग-अलग जगहांे पर हर्सोल्लास के साथ बंगला नववर्ष मनाया गया। चिरमिरी बांगला सामाज द्वारा गोदरीपारा मंे नववर्ष मनाया गया। कार्यक्रम मंे सर्वप्रथम दादू लाहिड़ी के चिरमिरी के प्रतीक अमूल्य योगदान को याद किया गया। छोटे-छोटे बच्चांे एवं महिलाआंे के द्वारा नृत्य एवं रवीन्द्र संगीत की प्रस्तुति दी गई। हमेशा की तरह कार्यक्रम मंे महिलाआंे ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरी ओर हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी, सोनावनी काली मंदिर एवं अन्य मंदिरांे मंे सुबह से ही लोगांे ने पूजा अर्चना की। हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी मंे मां काली की पूजा रात लगभग 10 बजे तक चली जिसके बाद श्रद्धालुआंे को बैठाकर भोजन प्रसादी भी वितरित की गई।

खबरें और भी हैं...