पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लास्टर को हराकर चिरमिरी इलेवन ने जीती ट्रॉफी

ब्लास्टर को हराकर चिरमिरी इलेवन ने जीती ट्रॉफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित चिरमिरी हिल्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिल्स ब्लास्टर एवं चिरमिरी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें हिल्स ब्लास्टर ने 12 ओवर में 63 रन बनाए, चिरमिरी इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर 5 बाॅल में 64 रन बनाकर ट्राफी पर कब्जा किया।

विधायक श्याम बिहारी जायसवाल एवं एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित मैच में मुख्य आतिथ्य के रुप में छग योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक विधायक जायसवाल, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर पर्सनल एसईसीएल बिलासपुर आर एस झा, मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के.सामल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, कंपनी कल्याण मंडल सदस्य बिलासपुर बजरंगी शाही, एसओ सिविल लक्ष्मण सेन गुटवन, उपक्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर कुमार, जेसीसी मेंबर राजेश महाराज, संजय सिंह अतिथि रुप में मौजूद रहेे। अतिथियों के द्वारा उपविजेता टीम को 33,333 रुपए चेक व ट्राफी, वहीं विजेता टीम को 66,666 रुपए चेक व ट्राफी तथा दोनों ही टीम के समस्त खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पारतोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने विधायक सहित एसईसीएल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नवयुवकों मंे खेल के प्रति जन जागृती का संचार होता है। इस दौरान विधायक से गर्मी के दिनों में एसईसीएल से पुनः 10 पानी के टैंकरो को चलाने की मांग की। डीपी एसईसीएल बिलासपुर आरएस झा ने विधायक और जेसीसी मेंबरों की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

विधायक और अतिथियों ने विजेता टीम को 66666 व उपविजेता टीम को 33333 रुपए का चेक वा ट्राॅफी दी

विजेता टीम को ट्रॉफी व चेक से सम्मान करते हुए अतिथि।

खबरें और भी हैं...