पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की किल्लत, निजी टैंकर से सप्लाई शुरू

पानी की किल्लत, निजी टैंकर से सप्लाई शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी के मौसम शुरु होते ही नगर निगम और एसईसीएल शुद्ध पेयजल सहित निस्तारी के लिए समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं करा रही है, जिस पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के द्वारा स्वयं के टैंकरों से वार्डों में पानी पहंुचाया जा रहा है। रविवार को गेल्हापानी और कोरिया काॅलरी में पानी पहुंचाया गया। श्रीवास्तव के द्वारा पानी टंैकर के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को सहज पानी उपलब्धता हो रहा है।

श्रीवास्तव ने कहा कि चिरमिरी के 9 क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है। जहां पर एसईसीएल सहित नगर निगम भी भरपूर पानी लोगों को उपलब्ध कराने में असमर्थ बना हुआ है। प्रबंधन, निगम सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेने के कारण ही यह परेशानी वर्षों से बनी हुई है। जिस कारण गर्मी शुरु होते ही पुनः पीछले वर्षो की तरह पानी सप्लाई अपने टैंकर के माध्यम से शुरु करवाया है। पेयजल के लिए आज यह सब अपने कर्तव्योें का निवर्हन इमानदारी से करते तो आज जनता को परेशान नहीं होना पड़ताा।

खबरें और भी हैं...