उत्कल नववर्ष पर राहगीरों को शरबत पिलाया
चिरमिरी| उत्कल नव वर्ष के उपलक्ष में उत्कल समाज डोमनहिल के द्वारा आने जाने वाले राहगीरों को और सभी दुकानदारों को भीषण गर्मी के मौसम में शरबत पिलाकर उन्हें राहत पहुंचाई। इसमें सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कल समाज के नरेंद्र बेहेरा, सुब्रत कुमार, गुड्डू, अचूता, सरोज, मनोज, बाबला, संजय, सत्या, बबलू, महेंद्र, रामु, विजय मौजूद रहेे।