- Hindi News
- National
- शिशु मंदिर में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी बारीकियों के दिए जा रहे टिप्स
शिशु मंदिर में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी बारीकियों के दिए जा रहे टिप्स
लॉयनेस क्लब वरदान चिरमिरी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा बाजार में शाम 5 से 7 बजे तक बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। पहले बच्चों को एक प्रोडक्ट तैयार करके बताया जाता है, इसके बाद वे खुद अपनी कल्पनाओं से चीजें बना रहे हैं। यहां बच्चे कलरफुल पेपर, आइसक्रीम स्टिक से मॉडल्स तैयार कर रहे हैं। रविवार को इस समर क्लास का शुभारंभ अधिवक्ता नत्थू सिंह परमार, रमेश पटेल एवं वंश गोपाल शर्मा ने किया गया। समर कैंप 29 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन यहां शाम 5 से 7 बजे तक बच्चों को विभिन्न एक्टिविटी में पारगंत किया जा रहा है। इसमें तीन साल से लेकर 12 वर्ष की आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। यहां मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग पेंटिंग, एबेकस, आर्ट एंड क्राफ्ट, इंडोर गेम्स, स्पोकन इंग्लिश, ब्यूटीशियन, कर्सिव राइटिंग सहित संगीत की क्लासेस लग रही हैं। रविवार को बड़ी संख्या में बच्चे यहां पहुंचे। बच्चों ने कागज से तारे, मोर पक्षी बनाना सीखा। एक्सपर्ट ने क्ले आर्ट में मुखौटे, फूल-पत्ती बनाना सिखाया। लॉयनेस क्लब की सदस्यों ने बताया कि कैंप में बच्चों को अपनी गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी देने के बाद कैंप के समापन पर बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इससे बच्चे उत्साहित हैं।