पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र, 23 मई से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

किसानों ने सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र, 23 मई से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितलवाना. 17 सूत्रि मांग पत्र तहसीलदार को सौपते किसान।

भास्कर न्यूज | चितलवाना

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले 17 चित्र मांग पत्र का ज्ञापन जिला अध्यक्ष सोनाराम विश्नोई व महासचिव जय किशन गोदारा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपकर 23 मई से अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम दिया। किसानों की मांग एमजी नरेगा की योजना पूर्ण रूप बंद होने के कारण मजदूर क्षेत्र के लोग वंचित बीमा फसल क्लेम नहीं मिलने के कारण किसानों में आक्रोश है। अतिवृष्टि में बाढ़ के आर्थिक नुकसान सर्वे के अनुसार सहायता राशि देने, मेड बंदी का कार्य रतनपुरा में स्वीकृत की जगह अन्य जगह पर बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना की मेरिट तोड़कर चेहतों को फायदा देने, रतनपुरा में मार्ग पर ग्रेवल सड़क निर्माण दीनदयाल उपाध्याय योजना के पात्र व्यक्तियों को बिजली कनेक्शन से वंचित रखने, एक दर्जन गांवों का कमांड एरिया जोड़ने, गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत का निराकरण करने, किसान भवन के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया संविदा कर्मियों को अनुग्रह सेवा बंद रखने, पात्र किसानों को ऋण माफकरने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। साथ ही 23 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का अल्टीमेटम भी दिया गया। इस मौके गजेसिंह वमल, जलाराम बिश्नोई, सुख राम, हरे राम धतरवाल, जग मालाराम मांजू, मनोहर लाल गोदारा, आसूराम, सोहनलाल, महेंद्र गोदारा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...