पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक संघ ने दिया धरना, बीईओ कार्यालय में हुए गबन प्रकरण जांच की मांग उठाई

शिक्षक संघ ने दिया धरना, बीईओ कार्यालय में हुए गबन प्रकरण जांच की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितलवाना | चितलवाना बीईओ कार्यालय में हुए गबन प्रकरण में शिक्षकों के पुनर्भरण राशि व कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा चितलवाना की ओर से जिला अध्यक्ष पूनमाराम के नेतृत्व में शिक्षक संघ की ओर से उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना शुरू किया गय। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूनमाराम बिश्नोई ने कहा कि पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण गबन प्रकरण की जांच आगे नहीं बढ़ रही है। शिक्षकों ने एकता बताते हुए उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना शुरू किया गया। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल, महासंघ अध्यक्ष विरधसिंह सिंह चौहान, रघुनाथराम भादू, जवाराराम, मोहनलाल जानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...