पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चितरपुर | पीएचईडी विभाग द्वारा चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों

चितरपुर | पीएचईडी विभाग द्वारा चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | पीएचईडी विभाग द्वारा चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले 6 दिनों से चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण चितरपुर सहित मायल, सांडी, मारंगमरचा, तेबरदाग, सोंढ़, सहित कई जगहों के लोगों को पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बाबत चितरपुर पानी टंकी के इंचार्ज प्रेम कुमार ने बताया कि रजरप्पा मोड़ में लगा ट्रांसफार्मर पिछले दिनों बिजली कड़कने के कारण खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप थी। ट्रांसफार्मर बनाने का काम किया जा रहा है। रविवार तक इसकी मरम्मति कर ली जाएगी। सोमवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से शुरू कर दिया जाएगा। इधर वार्ड सदस्य राजदीप पोद्दार का कहना है कि बार-बार मोटर जल जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभाग से अविलंब इसे दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...