बिना हेलमेट के पंप पर लोगों को मिल रहा पेट्रोल
चितरपुर | उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति रामगढ़ द्वारा गत 17 मार्च को बैठक आयोजित कर जिलांतर्गत दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट का पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया गया था। रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार द्वारा सभी पेट्रोल पंप को बिना हेलमेट वालो को पेट्रोल नहीं देने का निर्देश जारी किया था। परंतु चितरपुर प्रखंड में जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश का धज्जियां खुले आम उड़ रही हैं। चितरपुर के विभिन्न पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के आये लोगों को पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा हैं। जिससे जिला प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ रही है। पेट्रोल पंप के लोग उनके आदेश को दर किनार कर उन्हें बिना हेलमेट के ही तेल का आवंटन किया जा रहा है।