समाज के लिए बाबासाहेब युग पुरुष थे: पवन शर्मा
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती के मौके पर शनिवार को चितरपुर प्रखंड के कई जगहों में समारोह का आयोजन किया गया। छोटकी लारी में ग्रामीण बुद्धिजीवी मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद चितरपुर दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा व विशिष्ट अतिथि लारीकलां मुखिया उमेश राम नायक मौजूद थे।
मौके पर उन्होंने कहा कि बाबासाहेब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि समाज के लिए युगपुरुष भी थे। उन्होंने शुरू से ही समाज के दबे कुचले लोगों को आगे लाने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नू राम नायक व संचालन कृपाल महतो ने किया। इस दौरान गांव के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र विजय कुमार व प्रीतम कुमार को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया था। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्राचार्य भोला करमाली, किरण दांगी, सुदेश महतो, उमेश कुमार सिंह, प्रो दुधेश्वर महतो, अशेश्वर महतो, अब्दुल शाहिद, अजय कुमार, विनय कुमार, सत्यम कुमार, विश्वजीत कुमार सहित कई मौजूद थे।