पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुस्कुराहटें ने की वार्षिक बैठक में दिया लोखा जोखा

मुस्कुराहटें ने की वार्षिक बैठक में दिया लोखा जोखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चितरपुर

चितरपुर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को मुस्कुराहटें संस्था की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। संस्था के शिव कुमार दांगी ने सदस्यों के बीच विगत वर्ष 2017-18 संस्था के किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वही वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। वही आगामी वर्ष 2018-19 में संस्था के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता तथा निष्ठा के साथ समाज के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा तथा संचालन सचिव अजय कुमार ने किया। मौके पर संस्था के अंजन कुमार, नवीन कुमार, आनंद कुमार, विवेक कुमार, रवि कुशवाहा, सुबोजीत कुमार, नीतीश कुमार दांगी सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...