पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरहुल हमारी सांस्कृतिक धरोहर: ममता

सरहुल हमारी सांस्कृतिक धरोहर: ममता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर प्रखंड के बडकी पोना में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गोला मध्य पार्षद ममता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरहुल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसे बचाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों को कम से कम एक पौधा लगाने की बात कही।

इसके बाद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सभी लोग झूमते रहे। इससे पूर्व पहान प्रदीप मुंडा द्वारा आदिवासी रीति रिवाज के साथ सरना स्थल में पूजा अर्चना की गई। साथ ही लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पंकज महतो, मुखिया बनवारी मुंडा, सुधीर कुमार मंगलेश, तिवारी टोपो, शंकर करमाली, बजरंग महतो, अखिलेश यादव, कमलेश कुमार, दिलीप यादव, धर्मेंद्र दांगी, भागीरथ मुंडा, शोभा मुंडा, दिलेश्वर महतो, तस्लीम अंसारी, टिस्की कुमार, गहन मुंडा, दशय मुंडा, प्रदीप मुंडा, एनामुल अंसारी सहित कई मौजूद थे।

सरहुल महोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि व अन्य ।

खबरें और भी हैं...