पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजरप्पा में 30 से ज्यादा जोड़ों ने लिए सात फेरे मुंडनशाला में गूंजी बच्चों की किलकारियां

रजरप्पा में 30 से ज्यादा जोड़ों ने लिए सात फेरे मुंडनशाला में गूंजी बच्चों की किलकारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त के बावजूद बुधवार को छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए अपेक्षाकृत भीड़ कम हुई, परंतु शुभ मुहूर्त में दर्जनों जोड़ी मंगल परिणय सूत्र में बंधे। वहीं, मुंडनशाला में भी चूल मुंडन के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। एक ओर विवाद गीत और शहनाइयों की गुंज तो दूसरी ओर बच्चों की किलकारियों से मुंडलशाला गुलजार रहा। पूजा-अर्चना के लिए भी मंदिर परिसर में सुबह सुबह लोग पहुंचकर मां छिन्नमस्तिका का दर्शन किया। परंतु दोपहर होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई।

नवदंपतियों ने आशीर्वाद लेने पहुंचे मंदिर परिसर : इधर, दिनभर छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के अलावा रीझूनाथ चौधरी धर्मशाला, बिड़ला धर्मशाला, कुमुद प्रीता ट्रस्ट के अलावा अन्य धर्मशालाओं में भी वैवाहिक गीत और शहनाइयों की धुन बजती रही। वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कई शादियां संपन्न हुई। परिणय सूत्र में बंधने के बाद नवदंपति माता के आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंचते रहे। स्थानीय पुजारी शुभाशीष पंडा के अनुसार, अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में करीब 30 जोड़ियां परिणय सूत्र में बंधकर सात वचन और सात फेरे लिए। इधर, कोयलांचल में भी विवाह की धूम रही। विवाह के लिए बारात पार्टी रवाना हुई तो वहीं रात में बैंड बाजे के साथ कई बाराती झूमते नाचते देखे गए। वहीं, अक्षय तृतीया के मौके पर रजरप्पा और चितरपुर का बाजार गुलजार रहा। बर्तन और ज्वेलरी की दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगी रही।

खबरें और भी हैं...