पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धधकती आग में नंगे पांव चल शिव भक्तों ने दिखाई भक्ति

धधकती आग में नंगे पांव चल शिव भक्तों ने दिखाई भक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारंगमरचा पंचायत के सोंढ़ में बुधवार को धूमधाम के साथ मंडा पर्व संपन्न हो गया। मंडा पर्व के दौरान शिवभक्त अंगारों में नंगे पांव चल कर अपनी भक्ति का परिचय दिया। इस दौरान भक्त दर्द की परवाह किए बगैर बोलो से बोलो भक्ता बोलो शिवाय महेश के नारों से पूरा सोंढ़ गुंजायमान हो गया। मंडा पर्व के दौरान यहां भक्तों ने शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना किया। वहीं इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया था। जिसमें भारी भीड़ उमड़ कर मेले का आनंद उठाया, और जमकर खरीदारी भी किया। इससे पूर्व मंगलवार शाम को ही शिव भक्त लोटन सेवा करते हुए मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

लोगों ने उठाया छऊ नृत्य का आनंद : मंडा पूजा समिति द्वारा देर रात यहां छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि चितरपुर दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात बंगाल से आए कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर आदित्य सिंह, जयपाल ओहदार, कमलेश महतो, शंकर महतो, रेवा लाल महतो, रूशन महतो, सूबेदार महतो, रामधन महतो, रामजी महतो, गणेश उपाध्याय, जगदीश महतो, निर्मल महतो सहित कई मौजूद थे।

मारंगमरचा पंचायत के सोंढ़ में बुधवार को धूमधाम के साथ मंडा पर्व संपन्न

छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य।

खबरें और भी हैं...