पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास आवंटन से पहले बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

आवास आवंटन से पहले बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा | प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर 2011 के आर्थिक सर्वे में शामिल लाभुकों की सूची के अनुसार चितरपुर बीडीओ नूतन कुमारी ने बुधवार को स्थल निरीक्षण की। बीडीओ केवट मुहल्ला और कुम्हार मुहल्ला समेत कई अन्य मुहल्लों में पहुंचकर लाभुकों से सीधी बातचीत की। बीडीओ ने बताई, स्थल निरीक्षण का मकसद जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचना और बिचौलिए की भूमिका को खत्म करना है। उन्होंने लाभुकों से योजना को समय पर पूरा करते हुए इसका समुचित लाभ उठाने की बात कही। बीडीओ ने सर्वे सूची में शामिल मोहरा प्रजापति, अकलू प्रजापति, मोहन प्रजापति, महाबीर सहित इनके परिवार के लोगों से मिलकर कई जानकारियां और दिशा निर्देश दिया। मौके पर कमल साव, संतोष प्रजापति,विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...