प्रकृति की पूजा करने की सीख देता है सरहुल : पार्षद
छोटकीपोना स्थित सरना स्थल में बुधवार को सरहुल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि बोरोबिंग मुखिया नीना देवी मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रकृति की पूजा करने की सीख देता है सरहुल। क्योंकि पेड़ पौधे हमें जीवन देने का काम करती है।
इसलिए सभी लोग इसकी रक्षा का संकल्प ले। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि मांदर की थाप पर देर शाम तक झूमते रहे। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बुके देकर व पगड़ी पहनाकर किया गया। वही दोपहर को पहान बालेश्वर मुंडा व कजरू मुंडा द्वारा सरना स्थल में आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के मुख्य संरक्षक अशोक राम बेदिया ने किया। मौके पर उप मुखिया खुदीराम महतो, मुखिया प्रतिनिधि महानंद महतो, पंसस प्रतिनिधि हीरालाल कुमार,वार्ड सदस्य चुन्नूलाल नायक, सतीश कुमार सहित निर्मल महतो, निर्मल प्रसाद, मोतीलाल करमाली, पुन्नूराम नायक, पारसनाथ महतो, प्रीतम महतो, रमेश करमाली, बिट्टू करमाली, पंकज करमाली, कौलेश्वर महतो, कुंवर महतो सहित कई मौजूद थे।