पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़कीपोना मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अमृत कुमार

बड़कीपोना मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अमृत कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बड़कीपोना स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम को मंडा पर्व बनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मई को मंडा पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अमृत कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे शैलेश दांगी उपाध्यक्ष, मोती कुमार सचिव, नागेश्वर महतो उप सचिव , शंभू कुमार कोषाध्यक्ष व बालकिशुन महतो को संरक्षक बनाया गया। साथ ही रामदास महतो, लुचन महतो, अजय कुमार दांगी, केदार महतो, देवेश कुमार, सेवालाल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता लालकिशुन महतो व संचालन सखीचंद राम दांगी ने किया। मौके पर रौशन कुमार, रामशरण करमाली, मुकचंद महतो, झब्बू करमाली, संजीत कुमार, तारा महतो, हीरालाल महतो, मिथलेश महतो, निर्मल कुमार, डिगेश्वर महतो, योगेंद्र रविदास, रामदेव महतो, राजू कुमार सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...