पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजरप्पा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रजरप्पा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा स्थित क्षिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

भास्कर न्यूज़| चितरपुर

रजरप्पा स्थित क्षिन्नमस्तिके मंदिर में रविवार को अवकाश रहने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान श्रद्धालु अहले सुबह से ही यहां पहुंच कर दामोदर भैरवी संगम स्थल में स्नान कर हाथों में पूजा की थाली लिए अपनी बारी के इंतजार में लाइन में कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। इस दौरान भारी भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई। लोगों ने भीड़ में भी लाइन में लगकर मंदिर में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मुख्य मंदिर से होते हुए स्टैण्ड से ऊपर तक जा पहुंची थी। भीड़ को देखते हुए रजरप्पा मंदिर ओपी सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र मिश्रा सदलबल सक्रिय रहे।

खबरें और भी हैं...