पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में डीएवी के बच्चोंं ने दिखाई प्रतिभा

समर कैंप में डीएवी के बच्चोंं ने दिखाई प्रतिभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | डीएवी रजरप्पा में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का रविवार को समापन किया गया। जिसमे बच्चो ने विभिन्न तरह के खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समर कैंप में खो-खो, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, योगा कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो एथलेटिक्स, बैडमिंटन आदि खेलों की जानकारी बच्चों को दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य एचके झा ने कहा कि समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य है कि विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले बच्चोंं को प्रशिक्षित करना तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को लक्ष्य की ओर अग्रसर करना है। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चो के बीच प्रमाण का भी वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय के खेल शिक्षक डी मुखोपाध्याय, सीके मिश्रा, मनीष कुमार सिंह, विद्या कुमारी, संजय कुमार, रमेन्द्र कुमार, पीके बेहरा, गौतम सिंह बम सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...