तेज आंधी बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
भास्कर न्यूज| चितरपुर
चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल लिया। दोपहर में काले बादलों ने डेरा जाम लिया और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। ज्यादा अंधेरा होने से लोगों को दिन में ही रात का अहसास हुआ। गरज के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे है।
दोपहर से मौसम के रूख में बदलाव के साथ धीरे-धीरे आसमान में काले बादल छाने लगे, तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद बारिश भी होने लगी। आंधी-तूफान के साथ बारिश से लोगों को इस गर्मी से काफी राहत मिली है। इस दौरान गर्मी में भी लोगों को काफी ठंड का भी अहसास हुआ।