छोटकीपोना में सरहुल महोत्सव आज
चितरपुर| छोटकीपोना में बुधवार को सरहुल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महोत्सव दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी, बोरोबिंग मुखिया नीना देवी, पंसस अंजू देवी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक अशोक राम बेदिया ने दिया। उन्होंने क्षेत्र के तमाम लोगों से महोत्सव में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।