चितरपुर| झारखंड राज्य घांसी समाज चितरपुर प्रखंड की एक बैठक रविवार को लारी स्थित प्रगनत शिशु ज्ञान मंदिर विद्यालय परिसर में आहूत की गई है। बैठक सुबह 9 बजे से शुरू होगी। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी घांसी समाज के जिलाध्यक्ष संजय नायक ने दी। उन्होंने समाज के तमाम लोगों को बैठक में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।