चितरपुर प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत गुड गवर्नेंस का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। इसके तहत दीवार लेखन, जन सूचना बोर्ड, सेवन रजिस्टर व सभी योजनाओं में योजना बोर्ड लगाने का कार्य प्रखंड में किया जा रहा है। गुड गवर्नेंस कार्य का अवलोकन के लिए शनिवार को कनीय अभियंता प्रफुल्ल कुमार महतो, जमुना करमाली रोजगार सेवक कुमार विवेक, प्रसादी महतो व इकरामुल हक चितरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों का दौरा किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि गुड़ गवर्नेंस के माध्यम से लोगों तक प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। ताकि लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो, ताकि भ्रष्टाचार को पूरी तरह से रोका जा सके। प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत गुड गवर्नेंस को लेकर सभी योजनाओं की जानकारी पंचायत भवन के दीवारों में अंकित किया गया है। इससे लोगों को पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा सभी पंचायतों में दीवार लेखन के माध्यम से मनरेगा का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। मौके पर कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे।