अवैध लोहा जब्त मामले में गिरफ्तार को भेजा जेल
चितरपुर | रजरप्पा पुलिस द्वारा सोमवार को भुचुंगडीह में अहले सुबह छापामारी अभियान चलाकर ट्रेकर में अवैध लोहा के साथ एक व्यक्ति चामरोम निवासी एकरामुल हक़ पिता महमूद मियां को गिरफ्तार किया था। जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। इस बाबत रजरप्पा थाना प्रभारी सच्चिदा प्रसाद सिंह ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति पर लोहा चोरी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।