रामगढ़ और सिल्ली की तरह होगा गोमिया क्षेत्र का विकास : मनोज
सीसीएल रजरप्पा से सटे दामोदर नदी के दूसरे छोर पर कंडेर में मंगलवार को आजसू पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो ने किया। इस दौरान उन्होंने कंडेर, धवैया, तिरला आदि जगहों जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को केला छाप में वोट डाल कर आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो को जिताने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा का विकास आजसू पार्टी ही कर सकती है। अगर आजसू पार्टी यहां से चुनाव जीतती है, तो यहां भी रामगढ़ व सिल्ली जैसा ही विकास होगा। मौके पर काशीनाथ महतो, कामेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, दिलु महतो, बालदेव कुमार, अविनाश कुमार, नरेश महतो, केदार महतो, राजकुमार, मुंशी मुंडा, भीम महतो, कौलेश्वर महतो, महेश महतो, अरुण ठाकुर, संतोष कुमार महतो, साइनाथ महतो, चमन महतो सहित कई मौजूद थे।