पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होमगार्ड बहाली के दूसरे दिन चितरपुर के 328 अभ्यर्थी दौड़े

होमगार्ड बहाली के दूसरे दिन चितरपुर के 328 अभ्यर्थी दौड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमिक स्टेडियम क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती का सिलसिला जारी रहा। इसमें चितरपुर प्रखंड से कुल 469 रजिस्ट्रेशन हुए थे। दौड़ में लगभग 328 दावेदारों ने भाग लिया। जिसमें युवक 238 एवं युवतियां 90 शामिल हुईं। इसके बाद क्रमशः गोला, फेंक, लम्बी व ऊंची कूद, लंबाई माप, लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच हुआ। बहाली के दौरान युवतियों ने कतारबद्ध खड़ी होकर अपनी लंबाई का नाप दिया।

जिसकी जांच होमगार्ड कमांडेंट अजीम अंसारी, अभिषेक कुमार व सहयोगियो के द्वारा पूरी की गई। बताया गया कि चितरपुर प्रखण्ड से 101 होमगार्ड जवान की बहाली होगी। इसमें पुरुष 51 व महिला 50 बहाल होंगे। बताया गया कि आज बुधवार को गोला प्रखंड का होमगार्ड बहाली होगा। इसमें 1037 युवक, युवतियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें पहले चरण में लगभग 01 से 500 क्रमांक तक के अभ्यर्थी आएंगे। मौके पर सिरका मैदान इंचार्ज एसआर पिल्ले, कपिल पाण्डेय, डोमन राम, लाला पासवान, दुर्गा उरांव, बाल किशुन महतो सहित दर्जनों खेल कर्मी मौजूद थे।

बहाली में लंबाई की मापी करते कमांडेंट अजीम अंसारी व अन्य।

9 वर्ष पहले हुई थी होमगार्ड बहाली

सीसीएल के सिरका श्रमिक खेल मैदान में बीते 9 वर्षों पहले 2009 ई. में होमगार्ड बहाली का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था। इस बहाली में क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली युवाओं, युवतियों ने अपना लोहा मनवाया था। यहां से बहाल होने के बाद लगभग 50 प्रतिशत सिपाहियों ने झारखंड पुलिस में भी अपनी सेवा दी है।

खबरें और भी हैं...