पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगढ़ और सिल्ली िवधानसभा की तरह होगा गोमिया का विकास: चंद्रप्रकाश

रामगढ़ और सिल्ली िवधानसभा की तरह होगा गोमिया का विकास: चंद्रप्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल रजरप्पा से सटे दामोदर नदी के दूसरे छोर कंडेर व धवैया में सोमवार को आजसू पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कंडेर, धवैया, सिमराबेड़ा, तिरला आदि जगहों जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो को जिताने की अपील किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा का विकास आजसू पार्टी ही कर सकती है।

अगर आजसू पार्टी यहां से चुनाव जीतती है, तो यहां भी रामगढ़ व सिल्ली जैसा ही विकास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 40 वर्षों से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। पूर्व के विधायकों ने यहां के लोगो को सिर्फ ठगने का काम किया है। ऐसे लोगो को खदेड़ कर विकास के नाम पर एक बार आजसू को मौका दें। मौके रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, मांडू पार्षद नरेश महतो, रामगढ़ पार्षद शोभा देवी, सहित गोविंद मुंडा, जनक साव, कुलदीप साव, प्रबोध चटर्जी, किशोर महतो,नरेश महतो,केदार महतो, देवंती देवी, वीणा देवी, संगीता देवी आदि मौजूद थे।

कंडेर में जनसंपर्क अभियान चलाते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व अन्य।

खबरें और भी हैं...