झारखण्ड राज्य घांसी समाज की बैठक में मौजूद लोग।
लारी में झारखंड राज्य घांसी समाज संघ की बैठक
भास्कर न्यूज चितरपुर
लारी स्थित परगनत शिशु ज्ञान मंदिर में झारखंड राज्य घांसी समाज की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से समाज के महासचिव राजेंद्र नायक मौजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि घांसी समाज जल्द ही रामगढ़ के सभी प्रखंडों में डॉ भीमराव अंबेडकर शिक्षा केन्द्र खोलेगा। ताकि गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा मिल सके। बैठक के दौरान रामगढ़ के सभी छह प्रखंडों में कमेटी गठन, चुनाव प्रभारी व प्रखण्ड प्रभारी का चुनाव करने का निर्णय लिया गया। साथ ही घांसी समाज को जिला सहित पूरे राज्य में सशक्त बनाने का भी निर्णय लिया गया । ताकि समाज का उत्थान हो सके। इसके अलावे आयोजित बैठक में पूरे झारखण्ड में समाज का सदस्यता अभियान चलाने, 2017 - 18 में मैट्रिक व इंटर में प्रथम व द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए बच्चों को सम्मानित करने, पंचायत व प्रखण्ड में महिला समूह का गठन करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष संजय नायक व संचालन दिलीप नायक ने किया। मौके पर पुन्नूराम नायक, के नायक, सुभाष नायक, मेहंदी नायक, ठाकुर नायक, विक्की नायक, कृष्णा नायक, दिनेश नायक, पहलू नायक, राजेश नायक, रितेश नायक, अनिल नायक, रवि नायक, बालेश्वर नायक, सनेल राम नायक सहित कई मौजूद थे।