एनएच-23 पर दुुर्घटना में सीसीएल कर्मी घायल
रामगढ़- बोकारो मार्ग एनएच 23 स्थित छोटकीपोना शिवालय मंदिर के समीप बुधवार दोपहर को हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बारलोंग निवासी सह सीसीएल कर्मी सुखदेव महतो 55 वर्ष अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर चितरपुर से अपने घर की ओर जा रहा थे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सीसीएल अस्पताल गांधीनगर रांची रेफर कर दिया।