आजसू गोमिया क्षेत्र में लिखेगी विकास की नई इबारत : मनोज
कंडेर में जनसंपर्क अभियान चलाते रामगढ़ नप उपाध्यक्ष व अन्य।
भास्कर न्यूज| चितरपुर
सीसीएल रजरप्पा से सटे दामोदर नदी के दूसरे छोर पर कंडेर में बुधवार को आजसू पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो ने किया। इस दौरान उन्होंने कंडेर पंचायत के बुटबारी, खोपिया टोला, बाजार टांड़ सहित कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से डॉ. लंबोदर महतो को जिताने की अपील की गई। मौके पर उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा उप चुनाव जीतकर आजसू पार्टी यहां विकास की नई इबारत लिखने का काम करेगी। अगर आजसू पार्टी चुनाव जीतती है, तो यहां भी रामगढ़ व सिल्ली जैसा ही विकास होगा। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्या यशोदा देवी, मुंशी बाबा, कामेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, दिलु महतो, अविनाश कुमार, नरेश महतो, केदार महतो, राजकुमार, मुंशी मुंडा, भीम महतो, कौलेश्वर महतो, महेश महतो, अरुण ठाकुर, संतोष कुमार महतो, साइनाथ महतो, चमन महतो, भुनेश्वर, विष्णु, अशोक, इंद्रनाथ, सुरेश महतो, जगदेव सहित कई मौजूद थे।