पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता पुत्र से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

पिता-पुत्र से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग निवासी सह पारा शिक्षक जवाहरलाल बेदिया ने रविवार को गांव के ही प्रेमचंद बेदिया व उसके पिता फैजू बेदिया को धारदार हथियार से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद घायलों द्वारा रजरप्पा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। बुधवार की अहले सुबह रजरप्पा पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर बोरोबिंग से उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना के सहायक अवर निरीक्षक श्याम बाबू शाह ने किया। इस बाबत उन्होंने बताया कि घायलों द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर आरोपी जवाहर लाल बेदिया पर धारा 323, 324, 307, 341, 504/ 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...