पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें नहीं मानी तो 23 से सीएम आवास का घेराव

मांगें नहीं मानी तो 23 से सीएम आवास का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर| चितरपुर स्थित बुनियादी विद्यालय में शनिवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य अतिथि जिला के रूप में जिला संगठन मंत्री सुनिल प्रसाद मौजूद थे। बैठक के दौरान अपने अपने प्रखंड मुख्यालय से पदयात्रा कर 23 अप्रेल से होने वाले मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन घेराव प्रदर्शन पर चर्चा की गई । मौके पर जिला संगठन मंत्री ने कहा कि हमारी मांगें है कि विद्यालय विलयन पर रोक, स्थायीकरण व समान काम का समान वेतन देना है। अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानी तो 23 से मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संजय केवट ने की व संचालन कामेश्वर महतो ने किया। मौके पर हरिपोदो महतो, उमा देवी, कृपाल महतो, इजहार अंसारी, सेराज अंसारी, पवन कुमार, प्रकाश साहू, बिरजू नायक, परमेश्वर महतो, दिलीप पटेल, सुमित्रा देवी सहित कई पारा शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...