मुरुबंदा में दिनदहाड़े खस्सी की चोरी
चितरपुर| चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मुरुबंदा में शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा दिनदहाड़े खस्सी की चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार मुरुबंदा रोड साइड निवासी नेमधारी महतो का घर के बगल में खस्सी बंधा हुआ था। इस दौरान कार में सवार तीन युवक उतरे और खस्सी को उठाकर कार में लादकर रामगढ़ की ओर चलते बने। इस दौरान इस घटना को देख रहे आसपास के लोगों द्वारा हो हंगामा करने के बावजूद चोर खस्सी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।