गलियाकोट : अवैध शराब परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
गलियाकोट| चीतरी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा। एसएचओ अजयसिंह राव ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिएएसपी और एएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी अनिल मीणा के निर्देशों पर कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह, वीरेंद्रंिसंह ने कार्रवाई करते हुए नादिया तरावडी फला रास्ते पर भेमा पुत्र बकोर डामोर मीणा को 20 लीटर वाले जरीकेन में अवैध 21 बोतल देशी शराब परिवहन करते पकड़ा। इस पर शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।