पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवा से उड़ी चिता की चिंगारी; एक दर्जन बाड़ों में आग लगी दो दमकल व टैंकरों की सहायता से दो घंटे में पाया काबू

हवा से उड़ी चिता की चिंगारी; एक दर्जन बाड़ों में आग लगी दो दमकल व टैंकरों की सहायता से दो घंटे में पाया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भादसोड़ा

महिला के दाह संस्कार के बाद ग्रामीण घर लौटे ही थे कि पीछे आग ने कोहराम मचा दिया। हवा चलने के कारण उठी चिता की चिंगारी से पहले आस-पास झाडिय़ों में आग फैली। इसके बाद पास ही कॉलोनी क्षेत्र के एक दर्जन बाड़ों में चिंगारी से आग लग गई। आग की सूचना पर ग्रामीण दौड़े आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। दमकल व पानी के टैंकर की मदद से ग्रामीणों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को कस्बे में एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीण दाह संस्कार के लिए मोक्षधाम पहुंचे व दाह संस्कार के बाद लौट गए। दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा चलने के कारण चिता से उठी चिंगारी से मोक्षधाम के पास फैली झाडिय़ों ने आग पकड़ ली। हवा के कारण आग आस-पास के क्षेत्र में फैल गई कई घरों व बाड़े में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। जिससे जो बन पड़ा मदद की। समय रहते पता चलने व लोगों की सजगता से आग ज्यादा नहीं फैल पाई। आग की सूचना पर चित्तौड़गढ़ व सांवलियाजी से दो दमकल पहुंची।

वहीं ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी पानी के टैंकर मंगवा दिए। सूचना पर पुलिस भी मौैके पर पहुंची। दमकल की मदद से ग्रामीणों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। मोक्षधाम के पास स्थित एक आवासीय बस्ती के घरों की छतों पर आग से लकडिय़ों सहित घरेलू सामान जल गया। आग की सूचना पर सरपंच प्रतिनिधि रमेश चंडालिया, अनिल चंडालिया, सुरेश चंडालिया, वार्डपंच रूपेश खटीक, नूतन ओझा, मोइज बोहरा, राजकुमार लक्षकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

घरों की छतों पर आग से लकडिय़ों सहित घरेलू सामान जला

खबरें और भी हैं...