पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांगों को बताए अधिकार, अपना हक जताने का आह्वान भी किया

दिव्यांगों को बताए अधिकार, अपना हक जताने का आह्वान भी किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | कट्स मानव विकास केंद्र द्वारा रावला सेंती में डीपीओ सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें दिव्यांगों को अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए हक जताने का आह्वान किया। केन्द्र समन्वयक गौहर महमूद ने बताया कि साइटसेवर्स के सहयोग से प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति पूरणमल शर्मा, दिलीपसिंह राणावत, गायत्री मोड व मोहनलाल मेघवाल ने जानकारी दी। मानव अधिकार, यूएनसीआरपीडी, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 एवं पैरवी पर जानकारी दी। मदनगिरी गोस्वामी ने संगठन की मजबूती की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी मदन कीर ने ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण करने की बात कही। जिले की सात पंचायत समिति के 17 महिला व 29 पुरुष सहित मेवाड़ विकलांग सेवा संस्थान के 46 सदस्यों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...