चित्तौड़गढ़ | विश्व हिन्दू परिषद के एकल अभियान का राजस्थान क्षेत्र का नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बस्सी स्थित भगवती बालिका बीएड कॉलेज में प्रारंभ हुआ। इसमें प्रदेश के 100 से अधिक पूर्ण कालिक एवं सेवावर्ती कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे।
कार्यकर्ता शारीरिक, बौद्धिक, ग्राम विकास, गोपालन, जैविक खेती आदि विषयों पर प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण सुबह चार बजे से रात दस बजे तक प्रशिक्षण लेंगे। उदघाटन विहिप के जिला मंत्री सुधीर भटनागर, प्रहलाद प्रजापत, बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश नाहटा, बसंत गोयल ने दीप जलाकर किया। पालक अधिकारी के रूप में ब्रजमोहन मित्तल ने विषय पर जानकारी दी। मुख्य वक्ता भटनागर ने एक लाख स्कूल राजस्थान में खोलने का आह्वान किया। जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ग के प्रबंध प्रमुख प्रहलादगिरी, अमृतलाल डामोर, प्रभुलाल अंगारी ने भी विचार रखे।