अपाचे स्टंट शो में दिखाए गए करतब
चित्तौड़गढ़ | टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड भारत का सर्वश्रेष्ठ दुपहिया वाहन कंपनी में से है। टीवीएस कंपनी के द्वारा अपाचे स्टंट शाे कार्यक्रम प्रतापनगर गुरुद्वारा रोड पर कराया गया। राइडर्स का स्टंट दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर करने वाला रहा। कार्यक्रम में कंपनी के अभिषेक एवं कुंदन कुमार मौजूद थे। अनुशासन, यातायात संबंधी पालन, एंबुलेंस, फायर सुरक्षा आदि का इस शो में माकूल इंतजाम रहा। डीलर जैन टीवीएस के पुनीत जैन ने दर्शकों एवं इस आयोजन से जुड़े सभी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।