पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे डांस व पेंटिंग की बारीकियां सीख कैंप में निखार रहे हैं प्रतिभा

बच्चे डांस व पेंटिंग की बारीकियां सीख कैंप में निखार रहे हैं प्रतिभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | जिला मुख्यालय पर नीरजा मोदी एवं मंगलवाड़ में यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल तथा दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे समर कैंपों में बच्चों ने शुक्रवार को विशेषकर डांस एवं पेंटिंग की कक्षाओं में बच्चे टिप्स जानते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने में मशगूल रहे।

मंगलवाड़ स्थित यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल मंगलवाड में समर बूम शुक्रवार को बच्चों ने डांस एवं पेटिंग की कक्षाओं में अधिक उत्साह दिखाया। यूएस ओस्तवाल के निदेशक विजय ओस्तवाल ने बताया कि पेंटिंग की कक्षाओं में बच्चे अपनी कल्पना के चित्र उकेरते दिखे। बच्चे डांस की कक्षाओं में भी उत्साह दिखा रहे हैं। समर बूम में विशेषकर योगा की कक्षाओं में मन को एकाग्र करने के गुर भी सीख रहे है। छात्राएं लिरिकल हिपहॉप (नृत्य) के संग बेसिक पंचिंग एंड किकिंग (सेल्फ डिफेंस-आत्मरक्षा) के गुर सीख रही है।

स्पोकन इंग्लिश, फ्रेंच, पर्सनालिटी डवलपमेंट में बच्चे दिखा रहे उत्साह... उदयपुर रोड स्थित नीरजा मोदी स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चे स्पोकन इंग्लिश एवं 16 साल के बच्चों ने पर्सनालिटी डवलपमेंट में बच्चे अधिक रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा खासकर डांस सहित संगीत विद्या सीखने में मशगूल दिखे। स्कूल निदेशक प्रशांत वाजपेयी ने बताया कि डांस, एरोबिक्स व वाद्ययंत्रों के साथ संगीत की कक्षाओं में विशेष रुचि ले रहे हैं। इसके अलावा योगा, बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, फ्रेंच, पर्सनालिटी डवलपमेंट की कक्षाओं में भी बच्चे विशेष रुचि दिखा रहे हैं। नन्हे-मुन्हे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों 16 वर्ष तक की सीखने के प्रति जिज्ञासा बढ़ी है। यह कैंप 31 मई तक चलेगा। दैनिक भास्कर इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

खबरें और भी हैं...