पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिलचिलाती धूप में राहत के लिए लोगों को पिलाई 5 क्विंटल ठंडी छाछ

चिलचिलाती धूप में राहत के लिए लोगों को पिलाई 5 क्विंटल ठंडी छाछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ |चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत के लिए गांधीनगर क्षेत्र के एक युवक ने सुभाष चौक में शुक्रवार को पांच क्विटंल ठंडी छाछ पिलाई गई। गांधीनगर निवासी रोहित खटीक ने बताया कि चार साल से वह प्रति वर्ष गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिए ठंडी छाछ का वितरण करता है। वर्ष 2014-15 में दो क्विटंल छाछ से शुरू किया था, वर्ष 2016 में तीन व 17 में चार क्विंटल छाछ का वितरण किया। इस वर्ष पांच क्विंटल छाछ सुभाष चौक में सुबह 12 बजे से दोपहर बाद तक वितरित की गई। रोहित सहित अभिषेक पाराशर, सुमित रावत, हेमंत गांछा, गणेश पुरोहित, अमित श्रेय, आयुष लखारा, गौरव व्यास, दीपक वर्मा, नीतेश मीणा, बाबू, दीपेश प्रजापत, राहुल गुर्जर, तरुण गंगवानी, राजवीर सहित अन्य ने सहयोग किया। यूज एंड थ्रो गिलास का उपयोग नहीं किया... रोहित ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास स्वच्छता रहे। इसके लिए प्लास्टिक की यूज एंड थ्रो गिलासों का उपयोग नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...