चित्तौड़गढ़ | मेरूठा धोबी समाज विकास संस्थान मातृकुंडिया की बैठक 20 मई दोपहर तीन बजे जिला मुख्यालय स्थित देवनारायण संगम रोड शिवलोक कॉलोनी के पास होगी। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण बासरवाल ने बताया कि बैठक में समाज विकास व कुरीतियों की रोकथाम पर चर्चा होगी। बैठक में पांच जिलों के अध्यक्ष और मेरूठा धोबी समाज के अध्यक्ष व कमेटी के सदस्य विचार व्यक्त करेंगे।