पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीराम कथा में बताया सद्कर्मों का जीवन में महत्व

श्रीराम कथा में बताया सद्कर्मों का जीवन में महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

शहर के मधुवन कॉॅलोनी में स्थित हाथीकुंड परिसर में श्रीरामचरित मानस कथा महोत्सव शुरू हो गया है। पंडित श्रीरुद्रदेव त्रिपाठी जावद ने कहा कि जीवन के साथ मृत्यु अटल है। जीवन में सद्कर्म कर मौत को भी संवारना चाहिए।

गंगा, यमुना, सरस्वती क्रमशः वैराग्य, भक्ति व ज्ञान प्रदाता है। प्रवक्ता शंभुलाल आमेटा ने बताया कि व्यासपीठ का पूजन दिनेश आगाल, शिवलाल उपाध्याय, मदनलाल शर्मा, दिनेश मेनारिया, कमलेश आगाल, बसंतीलाल गदिया, ओम सुखवाल, प्रेमचंद कुमावत, कनकलता पाराशर, सिंपल वैष्णव, कविता गुप्ता प्रभादेवी शुक्ला, सुषमा सेन, चंचल आगाल, मनु धूत, सरस्वती मेनारिया किया। कथावाचन करते हुए पंडित रुद्रदेव त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति को मन व बंधन से मुक्त होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...