चित्तौड़गढ़ | शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसका मकान व जेवरात हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। सदर थाना एएसआई मुरलीदास ने बताया कि उदयपुर के गोवर्धन विलास सेक्टर 14 निवासी सुनील चेरियन पुत्र अब्राहम चेरियन ने सदर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां पारम्मा थॉमस सेगवा हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी में रहती थी और डूंगला में नर्स थी। 17 मार्च को उसकी मां का निधन हो गया। आरोप है कि मंगलवाड़ निवासी मोतीलाल पुत्र पेसुमल ओस्तवाल ने उनकी मां को झांसे में लेकर मकान हड़प लिया। मकान में उसकी मां के 50 तोला सोने के आभूषण व दो, तीन मकानों की रजिस्ट्री के कागजात थे। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।