चित्तौड़गढ़ | जिले के 3 पंचायत समितियों के बीडीओ बदले। राशमी में रिक्त चल रहे पद पर नेतराम मीणा को लगाया गया है। नेतराम बूंदी जिले के नैनवां पंस में नियुक्त थे। इसी तरह बेगूं पंस के बीडीओ कालूराम मीणा को भैंसरोडगढ़ पंस और भैंसरोडगढ़ पंस में नियुक्त बीडीओ भानु मोली मौर्य को बेगूं पंस में बीडीओ लगाया गया है।