चित्तौड़गढ़ | राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉॅक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की टीम ने दस पदक जीते हैं। जिला संघ अध्यक्ष घनश्यामसिंह राणावत ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में जिले के प्रीतीश, अभिषेक ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह जितेंद्र, आशीष, लव ओड ने रजत व कपिल, हर्षित, प्रदीपकुमार, मनवर्धनसिंह तथा छात्रा वर्ग में चंचल राठौड़ ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवांवित किया। प्रतियोगिता में 12 छात्र व दो छात्राओं ने भाग लिया तथा 10 पदक जीते। सचिव भंवरसिंह चौहान ने टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। इस प्रतियोगिता में कोषाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान रिंग ऑफिशियल, टीम मैनेजर रवि देव तथा सहायक प्रशिक्षक जन्मेजय पूरी को नियुक्त किया गया।