पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम में पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ाई

स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम में पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना में पंजीकरण की तिथि बढा दी गई है। कालेज प्राचार्य प्रो. एसएम शर्मा ने बताया कि 15 मई से 31 जुलाई तक की अवधि के लिए इस योजना में महाराणा प्रताप पीजी कालेज के नियमित छात्र एवं स्काउट प्रभारी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर वेबसाइट पर जाकर इस योजना में पंजीकरण अब 15 जून तक करवा सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थी को 100 घंटे अपने ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी कार्य करके उसके फोटोग्राफ्स वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इस योजना में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एक प्रमाण पत्र एवं दो बोनस अंक तथा विजेता को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र वेबसाइट पर पंजीकृत कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...